IMG-20181122-WA0001.jpg

आज दिनांक 22/11/2018 को भोला प्रसाद सिंह महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर छात्रो द्वारा  जे पी यूनिवर्सिटी के वी.सी. डॉ. हरिकेश कुमार सिंह का पुतला दहन किया गया । यह कार्यक्रम छात्र संघ अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुआ । अध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है  वि. वि. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है  जिस तरह से वि. वि.  खेलवाड़ कर रही हैं उससे ये साफ पता चलता है कि आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह से वि. वि. की अस्तित्व खो देगी । उसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि  आज का पुतला दहन सिर्फ एक चेतावनी है यदि रिजल्ट में सुधार नहीं होगा तो छात्र संघ करेगा एक बड़ा आंदोलन ।
मौके पर जयंत सिंह ,अजय सिंह , पिंकी गुप्ता , दीपक यादव , शैलेश , नीतीश, अनिल, चंदन , बिहारी के साथ सौकड़ों छात्र /छात्राए मौजूद थे