IMG-20181111-WA0074.jpg

मधुबनी संवाददाता :- नितिश कुमार

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को   नितीश कुमार के द्वारा नीच शब्द का प्रयोग कर जो बिहार के सियासी मामलों को गर्म कर दिया उनके विरोध में कल राजस्व भवन तक आक्रोश मार्च निकाला गया .।
इन मार्च पर पुलिस प्रसासन द्वारा कुशवाहा समाज के तथा रालोसपा के कार्यकर्ताओं पर अंधाधुंध लाठी चार्ज किया गया |
लगभग वहां 200 से अधिक कार्यकर्ता एवं कुशवाहा समाज के युवा नौजवान घायल हुए है| उनका इलाज पटना के हॉस्पिटल में हो रही है इन्हीं के आक्रोश में आज मधुबनी जिला इकाई रालोसपा एवं कुशवाहा महासभा के तमाम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया |
पुतला दहन करते हुए रालोसपा अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना बयान वापस ले अन्यथा हम लोग आंदोलन करते रहेंगे।